Basic Math

पूर्णांकों का गणित
(Mathematics of Integers)

प्रिय विद्यार्थीगण,

  अगर आपको अपने स्कूल / कोचिंग / टूशन में पढ़ाए गए गणित को समझने में किसी भी तरह की दिक्कत होती है, तो कोई बात नहीं। Basic Math का ये कोर्स आपके लिए ही बनाया गया है।

 इस कोर्स में आपको प्रतिदिन एक नए टॉपिक सिखने को मिलेगा, साथ ही प्रत्येक टॉपिक के साथ एक क्विज भी, जहाँ आप सीखे गए टॉपिक पर अभ्यास करके test दे सकेंगे। ध्यान रहे अभ्यास ही सफलता की सर्वश्रेष्ठ कुंजी है। यही आत्मविश्वाश (self confidence) बढ़ाने का एकमात्र तरीका है।

    इस कोर्स में आप सीखेंगे:
  1. पूर्णांक संख्याओं का गणित: धनात्मक (+) और ऋणात्मक (−) संख्याओं का जोड़ घटाव गुणा और भाग
  2. प्राकृत संख्याओं का गणित: अभाज्य गुणनखंड (prime factors), महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM)
  3. भिन्न संख्याओं का गणित: पहचान, तुलना, काटना (cancel), जोड़ना, घटाना, गुणा और भाग
  4. दशमलव संख्याओं पर आधारित गणित

 जैसा की देखा अधिकांश विद्यार्थी (+) और (−) को जोड़ने, घटाने, गुणा और भाग में सबसे ज्यादा गलती करते है। इसलिए इसकी शुरुवात हम यहीं से करते हैं।

क्विज के लिए इस बटन को दबाएँ